Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का चौथा सोमवार व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 16 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन माह का चौथा सोमवार व्रत है। आज लोग व्रत रखते हुए भगवान​ शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 07:26 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का चौथा सोमवार व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का चौथा सोमवार व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 16 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन माह का चौथा सोमवार व्रत है। आज लोग व्रत रखते हुए भगवान​ शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। दोनों की कृपा से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सभी दुख दूर हो जाते हैं। आज रवि योग और सर्वार्थ ​सिद्धि योग पूरे दिन बना हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:0ं0 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावण सोमवार व्रत।

विशेष: सूर्य सिंह राशि एवं मघा नक्षत्र में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 07 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी अनुराधा नक्षत्र 27 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र ब्रह्म योग 05 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 04 मिनट से अगले दिन प्रात: 03 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 45 मिनट से रात में 08 बजकर 15 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 04 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 32 मिनट तक।

आज सावन शुक्ल अष्टमी है। आज सावन सोमवार के अवसर पर शिव पुराण, शिव चालीसा आदि का पाठ करना उत्तम होता है। आज शिव जी के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.