विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Somvar 2025 Daan: सावन माह के तीसरे सोमवार पर करें इन चीजों का दान, बरसेगी महादेव की कृपा

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 27 Jul 2025 09:00 PM (IST)

सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन देवी मां पार्वती और भगवान शिव ...और पढ़ें

Sawan Somvar 2025 Daan: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
Sawan Somvar 2025 Daan: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।
  2. सावन सोमवार पर शिवजी की पूजा की जाती है।
  3. शिवजी की पूजा से हर कामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 28 जुलाई को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह दिन विशेष है। इस शुभ अवसर पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी भी मनाई जाएगी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर जगत की देवी मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाएगी। साथ ही साधक विशेष कामों में सफलता पाने के लिए व्रत रखेंगे।

सावन सोमवार पर पूजा के बाद दान करने का विधान है। अगर आप भी भगवान शिव और जगत जननी मां पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। इस समय शिव चालीसा और शिव मंत्र का जप करें। वहीं, पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त (Sawan Somvar 2025 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई को देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन होगा। इस समय तक शिव परिवार की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर रवि योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सभी प्रकार के रोग-शोक नष्ट करती है शिव की पूजा

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार पर पूजा के बाद गेहूं का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार पर पूजा के बाद चावल का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार पर पूजा के बाद मूंग दाल का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए सावन सोमवार पर सफेद वस्त्र का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के बाद मूंगफली और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के बाद राहगीरों के मध्य शरबत वितरण करें।
  • तुला राशि के जातक देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए आटा और सूजी का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार के दिन लाल रंग के कपड़े का दान करें।
  • धनु राशि के जातक सावन सोमवार पर महादेव की पूजा के बाद पीले रंग के फल का दान करें।
  • मकर राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार के दिन चप्पल और छाता का दान करें।  
  • कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के बाद काले रंग के कपड़े का दान करें।  
  • मीन राशि के जातक सावन माह के तीसरे सोमवार पर पीले रंग के कपड़े का दान करें।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: आत्मसंयम, सेवा और तपस्या का अवसर है सावन, मिलती है ये सीख

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।