Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: सावन में जन्मे लोगों पर होती है शिव जी की विशेष कृपा, जानें क्या होती हैं खूबियां?

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:05 PM (IST)

    सावन (Sawan 2025) का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है और इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों पर उनकी विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार सावन में जन्मे लोग शांत धार्मिक और दयालु होते हैं तो आइए इस आर्टिकल में इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

    Hero Image
    Sawan 2025: सावन में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना, जिसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। यह महीना भगवान शिव की कृपा से भरा होता है। ऐसे में जो लोग सावन के महीने में जन्म लेते हैं, उन पर भी शिवजी की विशेष कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन (Sawan 2025) में जन्मे लोगों में कुछ खास खूबियां होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में जन्मे लोग कैसे होते हैं? (How Are The People Born In Sawan?)

    • शांत और सौम्य - सावन के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं। वे जल्दी गुस्सा नहीं करते और हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखते हैं। उनका यह स्वभाव उन्हें मुश्किलों से निपटने में मदद करता है।
    • धार्मिक - ये लोग बहुत ज्यादा धार्मिक होते हैं। वे पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं। भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था होती है और वे अक्सर मंदिरों में या धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते देखे जाते हैं।
    • दयालु - सावन में जन्मे लोग बहुत दयालु और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। वे जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनकी यह स्वभाव उन्हें समाज में सम्मान दिलाता है।
    • क्रिएटिव - ये लोग काफी ज्याद क्रिएटिव होते हैं। ये अक्सर लेखन, संगीत, चित्रकला या किसी अन्य कला के क्षेत्र में देखे जाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है।
    • लीडरशिप क्वालिटी - सावन में जन्मे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी स्वाभाविक रूप से मौजूद होती है। वे अपनी बात को खुलकर रखते हैं और इनमें लोगों को प्रभावित करने की क्षमता भी होती है। कहते हैं कि ये किसी भी टीम का नेतृत्व करने में सफल होते हैं।
    • भावुक - ये लोग दिल के बहुत साफ और भावुक भी होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं। हालांकि, अपने इस स्वाभाव के चलते वे कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर भी आहत हो जाते हैं।
    • ईमानदार - सावन में जन्मे लोग अपनी ईमानदारी और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। वे अपने वादे पूरे करते हैं और कभी किसी को धोखा नहीं देते। यही कारण है कि लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं।
    • साहसी - सावन में जन्मे लोग भले ही शांत होते हैं, लेकिन अंदर से ये लोग काफी साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जब वे किसी चीज का फैसला कर लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

    उपाय

    सावन में जन्मे लोगों को भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए और सोमवार का व्रत रखना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र आदि का जप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की खास कृपा मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2025: रथ यात्रा के दौरान इन स्थानों में जलाएं दीपक, घर बैठें चमकाएं किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।