Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2024: सोमवार को शुरू और सोमवार पर ही समाप्त होगा सावन, बन रहा है अद्भुत संयोग

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 09:49 AM (IST)

    इस बार का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान कई अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं इस बार का सावन इस वजह से और भी खास है क्योंकि इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को होगा तो चलिए इस दौरान बनने वाले कुछ अद्भुत संयोग के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Sawan 2024: सोमवार के दिन शुरू और समाप्त होगा सावन -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना बेहद पावन माना जाता है। यह पूरा महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए अर्पित किया गया है। ज्योतिष की दृष्टि से इस बार का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं, इस बार का सावन इस वजह से और भी खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को होगा, तो चलिए इस दौरान (Sawan 2024) बनने वाले कुछ अद्भुत संयोग के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 06 July 2024: आज है आषाढ़ गुप्त नवरात्र का पहला दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    सोमवार के दिन शुरू और समाप्त होगा सावन

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन का महीना दिन सोमवार, 22 जुलाई से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर होगा। इसके साथ ही सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई, 2024 दिन रविवार को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। उदयातिथि को देखते हुए 22 जुलाई से सावन शुरू होगा।

    अद्भुत संयोग

    इस बार सावन के पहले सोमवार यानी 22 जुलाई को प्रात: से लेकर रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा प्रीति योग और श्रवण नक्षत्र योग रहेगा। इसके पश्चात अगले दिन 23 जुलाई यानी सुबह 05 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक पुष्कर योग रहेगा।

    शिव नमस्कार मंत्र

    शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

    ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

    महामृत्युंजय मंत्र

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

    उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: आज से शुरू आषाढ़ गुप्त नवरात्र, नोट करें पूजा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।