यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024: सावन के पहले शनिवार पर करें खास उपाय, शनि देव दूर करेंगे सभी परेशानियां
सावन माह को श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। इस माह भक्त भाव और समर्पण के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- सावन माह को श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है।
- सावन का महीना अपने आप में बहुत शुभ होता है।
- इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना अपने आप में बहुत शुभ होता है। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह भोलेनाथ पृथ्वी पर वास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दौरान शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वहीं, जब आज सावन का पहला शनिवार पड़ रहा है, तो इसका महत्व भी दोगुना हो जाता है, तो आइए शनिवार के कुछ ज्योतिष उपाय पर नजर डालते हैं, जिससे आपकी सभी समस्याओं का अंत हो सके।
(2).jpg)
शनिवार के ज्योतिष उपाय
शनि दोष
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं, तो आपको सावन के पहले शनिवार के दिन काले तिल को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इसके साथ ही काले तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि दोष समाप्त हो जाएगा। साथ ही अशुभ ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा मिलता है।
पैसों की तंगी
अगर आप लंबे समय से पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको सावन के पहले शनिवार पर काले कपड़े में काले तिल और काली उड़द बांधकर किसी गरीब को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही रुका हुआ कारोबार फिर चल पड़ेगा।
परेशानियों को दूर करने के लिए
अगर आप जीवन में कई प्रकार की परेशानियों से घिरे हुए हैं, तो आपको सावन माह के पहले शनिवार यानी आज एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसके सामने बैठकर शनि देव के इस 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' मंत्र का जाप करें। फिर इस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याओं का अंत होगा।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन माह की शिवरात्रि पर ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, होगा सभी मुश्किलों का अंत
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
