Sankashti Chaturthi 2021: गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन करें ये उपाय
Sankashti Chaturthi 2021 हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन गणेश जी को समर्पित होता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और सुखकर्ता कहा जाता है।
Sankashti Chaturthi 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन गणेश जी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और सुखकर्ता कहा जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने पर भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसे संकष्टी चतुर्थी इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इसे भक्त के सभी तरह के संकट को दूर करने वाली चतुर्थी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है उसके जीवन में जो भी परेशानियां आ रही होती हैं वे सभी दूर हो जाती हैं। कहा जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं।
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये उपाय:
1. दुर्वा गणेश जी को बेहद प्रिय है। इस दिन अगर गणेश जी को दुर्वा चढ़ाई जाए तो व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
2. संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी को अगर हल्दी की गांठ अर्पित की जाए तो जीवन के सभी कष्ट, दुख, तकलीफ दूर हो जाते हैं।
3. गणेश जी को मोदक बेहद प्रिय है। अगर चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
4. गणेश जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें सिंदूर का तिलक लगाया जाना चाहिए।
5. अगर गणेश जी को शमी के पौधे का पत्ता अर्पित किया जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'