विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्‍त्र: पार्टनर की इस उंगली पर है 'तिल', तो आपके 'आर्थिक जीवन' पर पड़ सकता है इसका गहरा असर

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:39 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पार्टनर की अनामिका उंगली पर तिल का होना आपके जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल । (Picture Credit- AI Generated)

अनामिका उंगली पर तिल । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल का अलग-अलग अर्थ बताया गया है। यह तिल केवल खुद के शरीर पर हों, तब ही हमारे जीवन पर उसका असर नहीं पड़ता है, बल्कि हमारे पार्टनर के शरीर पर मौजूद तिल भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। खासतौर पर पार्टनर की अनामिका उंगली का जुड़ाव आपकी भी किस्‍मत से होता है। इसलिए आज ही अपनी पार्टनर की रिंग फिंगर को चेक करें, यदि उनकी इस उंगली पर तिल है, तो आपकी लव लाइफ से लेकर फाइनेंशियल लाइफ तक, सभी पर असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस तिल को लेकर सामुद्रिक शास्‍त्र में क्या मान्यताएं बताई गई हैं।

धन और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है तिल

सामुद्रिक शास्त्र की मान्यता के अनुसार अनामिका उंगली पर तिल होना धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में कभी धन की कमी होती भी है, तो लंबे समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसा पार्टनर अगर आपको मिल जाए, तो आपको भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिल सकती है

अनामिका उंगली का संबंध सामुद्रिक शास्त्र में सूर्य के क्षेत्र से होता है। सूर्य को यश, सम्मान, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से इस उंगली पर तिल होने को समाज में मान-सम्मान और पहचान मिलने से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोगों को अपने काम या प्रतिभा के कारण दूसरों के बीच अलग पहचान मिल सकती है। पार्टनर को नाम और शोहरत मिलने से आपको भी समाज में एक नई पहचान मिल सकती है।

करियर में मिल सकती है सफलता

अनामिका उंगली पर तिल होने से, उस व्‍यक्ति को करियर के लिहाज से भी खास माना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते हैं। कई बार तो ऐसे लोगों सेलिब्रिटी जैसा ट्रीटमेंट मिलता है। करियर में इतना सफल पार्टनर पाकर, आप भी खुद को भाग्‍यशाली ही महसूस करेंगे।

अचानक मिल सकता है कोई बड़ा लाभ

जिन लोगों के हाथों की अनामिका उंगली पर तिल होता है, उन्‍हें अचानक ही लाभ मिलता है। ऐसे लोगों को कभी-कभी उम्‍मीद से ज्‍यादा मिल जाता है। यदि आपके पार्टनर की भी इस उंगली पर तिल है, तो आपको इसका लाभ मिलना निश्चित है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सफलता अपने आप मिल जाएगी। मेहनत, सही फैसले और परिस्थितियां भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: हाथों की बीच वाली उंगली खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: क्‍या आपके भी पैर की उंगलियों पर है तिल? पढ़ें धन, यात्रा और भाग्य से जुड़े संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है ।