उज्जैन में धूमधाम से निकली महाकालेश्वर की सवारी
भगवान महाकालेश्वर की सावन-भादौ मास की पहली सवारी सोमवार को निकली।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 12:31 PM (IST)
उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की सावन-भादौ मास की पहली सवारी सोमवार को निकली। मंदिर में शाम सवा चार बजे पूजन के बाद राजा की पालकी शिप्रा तट के लिए रवाना हुई।
रामघाट पर महाकाल के चंद्रमौलेश्वर रूप का मोक्षदायिनी शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर तीन घंटे तक भक्ति का उल्लास छाया रहा। इसमें 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। गौरतलब है कि श्रावण में कुल 4 और भादौ में 2 सवारी निकलेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें