Move to Jagran APP

30 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 01:40 PM (IST)
30 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
सिंह राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक (दोपहर 02:55 बजे तक), शरद पूर्णिमा।

आज की भद्रा: शाम 05:46 बजे से 31 अक्टूबर को प्रात: 07:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। सांस्कृतिक या पारिवाकिर उत्सव में व्यवस्त रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। बहन या भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग से बचें। मैत्री संबंध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

तुला: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। सहयोग मिलने से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.