Move to Jagran APP

29 नवंबर 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सावधान रहने की जरूरत है

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 नवंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:00 AM (IST)
29 नवंबर 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सावधान रहने की जरूरत है
29 नवंबर 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सावधान रहने की जरूरत है

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग 

आज की ग्रह स्थिति: 29 नवंबर, 2021 सोमवार मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: शाम 04:59 बजे से रात्रि के 04:15 बजे तक।

राशिफल ः

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से काम लें।

तुला: व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में न हों। संयम बरतें।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। वाहन चालते समय सावधानी बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.