28 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।
सावधानी: आज से कार्तिक पूर्णिमा तक द्विदल अन्न का त्याग।
विशेष: पंचक।
राशिफल
मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें, तनाव से बच सकते हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों।
वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक और निजी समस्या भी रहेगी। आर्थिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं।
मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता अथवा धर्म गुरु से निरंतर सहयोग मिलेगा।
कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: मन खिन्न हो सकता है। अज्ञात भय हावी हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। व्यावसायिक दृष्टि से व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपसी रिश्तों में निकटता आएगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।