Move to Jagran APP

25 अक्टूबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में प्रयास सफल होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 25 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 12:53 PM (IST)
25 अक्टूबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में प्रयास सफल होगा
25 अक्टूबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस में प्रयास सफल होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

राशिफल

मेष: भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कर्क: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का प्रोत्साहन रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बाढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवन सुखमय होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.