Move to Jagran APP

24 जुलाई 2021 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:47 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:47 AM (IST)
24 जुलाई 2021 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
24 जुलाई 2021 का राशिफल: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्यास पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ी पूर्णिमा।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सावधानी जरूर बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।

कन्या: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उदर विकार या त्वचा का रोग कष्ट दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रगति होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.