Move to Jagran APP

23 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 06:58 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 07:53 AM (IST)
23 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
23 जून 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: प्रात: 03:33 बजे से 24 जून को दोपहर 01:50 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। वाणी पर संयम न रखने से मन अशांत हो सकता है। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन या प्रियजन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रगति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की मामलों में सचेत रहें। बुद्धि से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना हितकर है।

कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन साथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.