Move to Jagran APP

22 जुलाई 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 07:07 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 03:44 PM (IST)
22 जुलाई 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी
22 जुलाई 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया पार्वती व्रत।

राशिफल

मेष: सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सफलता देने वाला होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई, पड़ोसी या स्वधर्मी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक

होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन उच्च अधिकारी आदि के कारण तनाव मिलेगा। संयम बरतें।

धनु: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की प्रति चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी या व्यक्ति विशेष के कारण कलेश मिल सकता है। संयम बरतें।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध

बनेंगे।

मीन: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयेागी वस्तुओं में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.