Move to Jagran APP

22 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 06:18 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:40 AM (IST)
22 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
22 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे, जबकि चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन हानि या अग्नि दुर्घटना आदि के प्रति सचेत रहें।

धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीविका के क्षेत्र आशातीत में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.