Move to Jagran APP

17 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 03:20 PM (IST)
17 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
17 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: रात्रि के 10:01 मिनट से 18 जून को प्रात: 09:25 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। उदर विकार, त्वचा का रोग या छूत के रोग से दूर रहें।

कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। मन अस्थिर रहेगा, जबकि पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

धनु: पारिवािरक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रह्वहकर यात्रा करें।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.