Move to Jagran APP

17 फरवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 05:23 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 08:36 AM (IST)
17 फरवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट होगी
17 फरवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंदार षष्ठी।

राशिफल

मेष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। कालसर्प योग होने के कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: मंगल चंद्र की युति दांपत्य जीवन को प्रभावित कर सकती है। कुछ आर्थिक और कुछ व्यावसायिक तनाव देगी, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता देगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा। चंद्र मंगल की युति व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर: पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट हो सकती है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.