Move to Jagran APP

09 जनवरी 2022 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 10:00 AM (IST)
09 जनवरी 2022 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
09 जनवरी 2022 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग -

आज की ग्रह स्थिति: 9 जनवरी, 2022 रविवार पौष मास शुक्ल पक्ष सप्तमी।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: प्रात: 11:09 बजे से रात्रि के 11:47 बजे तक ।

राशिफल -

मेष: चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

वृष: बहन या भाई से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों मंे अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। संयम से काम ले। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना हितकर है।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। सामाजिक कायरें मंे रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य हो सकता है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: गृह कार्य मंे व्यस्त हो सकते हंै। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: जीविका के क्ष़्ोत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने मंे सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ हांेगे। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.