Move to Jagran APP

05 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 01:32 PM (IST)
05 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, बिजनेस मामलों में सफलता मिलेगी
कुंभ राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचमी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसा कुछ न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। विरोधी सक्रिय रहेगा।

सिंह: निजी रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सुखद समाचार मिलेगा।

मकर: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। वाणी पर संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.