Move to Jagran APP

05 दिसंबर 2021 का राशिफल:मिथुन राशि वालों को शासन का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 05:00 AM (IST)
05 दिसंबर 2021 का राशिफल:मिथुन राशि वालों को शासन का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें
05 दिसंबर 2021 का राशिफल:मिथुन राशि वालों को शासन का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 5 दिसंबर, 2021 रविवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: रूद्र व्रत।

विशेष: द्वितीया तिथि की क्षय।

राशिफल:

मेष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा फिर भी वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृष: प्रियजन पीड़ा मिल सकती है, जबकि उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते अच्छे होंगे, लेकिन रोग या विरोधी के कारण मन अशांत रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।

कन्या: भौतिक सुख में वृद्धि होगी, जबकि जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेंगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.