Move to Jagran APP

04 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 07:14 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 07:14 AM (IST)
04 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
04 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक प्रारंभ (रात्रि के 08:44 बजे से 09 मई को शाम 05:30 बजे पर समाप्त), शुक्र वृष राशि में।

राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा देगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: गजकेसरी योग धर्म गुरु या पिता से सहयोग दिलाएगा। अध्यात्मिक और आर्थिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन से बचें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: गजकेसरी योग परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, लेकिन भावुकता के कारण मानसिक क्लेश मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें।

सिंह: दांपत्य जीवन के लिए गजकेसरी योग उत्तम है। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संबंध मधुर होंगे।

कन्या: रोग और विरोधी को परास्त करने में गजकेसरी योग सहायक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: गजकेसरी योग बुद्धि में प्रखरता देगा और बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य मे व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। विरोधी परास्त होगा। वाणी पर संयम रखें और विनम्रता का त्याग न करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या मित्र से सहयोग मिलेगा, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गजकेसरी योग आत्मविश्वास देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: संतान के कारण और गलत निर्णय भी तनाव का कारण हो सकते हैं। अहंकार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.