Move to Jagran APP

04 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 02:26 PM (IST)
04 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
04 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: बुध मकर राशि में, षष्ठी तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करें। केमद्रुू योग के कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

वृष: मन में खिन्नता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। वाणी पर संयम बनाए रखें।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपकी राशि पर केमद्रुम योग है, वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: घर के मुखिया या महिला अधिकारी के कारण क्लेश मिल सकता है, जबकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य या आर्थिक कारण से चिंतित हो सकते हैं। संयम बरतने की जरूरत है।

मकर: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.