Move to Jagran APP

01 मार्च 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 मार्च 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 10:31 AM (IST)
01 मार्च 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
01 मार्च 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: तृतीया तिथि क्षय।

आज की भद्रा: शाम 07:12 बजे से रात्रि के 05:47 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई ऐसा कार्य न करें कि अंगारक योग आपके लिए संकट उत्पन्न करे, जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संयम बरतने की जरूरत है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक, व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: भागदौड़ रहेगी। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धन हानि की आशंका है। संयम से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धार्मिक कार्यों में दखल बढ़ेगा।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रियजन से भेंट होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवरिक समस्या के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: मैत्री संबंधों में तनाव आ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी भाई-बहन से भी मतभेद हो सकते हैं, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.