Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन इनमें से करें एक उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 01:37 PM (IST)

    सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक सूर्य देव की पूजा-व्रत करने का विधान है। साथ ही अर्घ्य देना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलता है।

    Hero Image
    Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन इनमें से करें एक उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Raviwar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक सूर्य देव की पूजा-व्रत करने का विधान है। साथ ही अर्घ्य देना उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान प्राप्त मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से व्यक्ति को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख-समृद्धि मिलती है। आइए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)

    1. रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान है। अर्घ्य देते समय विधिपूर्वक 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में रख लें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होंगे आपके धन भंडार

    2. जीवन में आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए रविवार के दिन तीन झाड़ू घर लाएं। इन झाड़ू को वास्तु के नियम के अनुसार उचित दिशा में रखें। इसके बाद सोमवार को इन झाड़ुओं को किसी को दान करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है।

    3. सनातन धर्म में घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। रविवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ मिलता है।

    4. रविवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है। मान्यता है कि दान करने से इंसान को एक लाख यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए रविवार के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा होगी असफल

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।