यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सौभाग्य और धन में होगी वृद्धि
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से शुभ फलों की ...और पढ़ें

HighLights
- रवि प्रदोष व्रत का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है।
- इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है।
- मई माह का पहला प्रदोष व्रत 5 मई को रखा जाएगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravi Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत बेहद पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही शिवलोक में उन्हें स्थान प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार, भक्त इस पवित्र दिन पर उपवास रखते हैं और शिव जी के साथ मां पार्वती के पूजा करते हैं।
इस माह प्रदोष व्रत 5 मई, 2024 दिन रविवार को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। वहीं, इस दिन दान का विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान प्रदोष व्रत में शुभ माना जाता है?
(1).jpg)
जल का करें दान
वैशाख रवि प्रदोष के दिन जल का दान जरूर करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्मी का प्रभाव चरम पर होता है। ऐसे में लोगों को पानी पिलाना किसी में जान डालने के बराबर होता है। इसलिए कहा जाता है, जो लोग यह पवित्र काम करते हैं उन्हें अकाल मृत्यु का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मिठाई का करें दान
रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ को सफेद मिठाई अति प्रिय है। इसलिए शिव भक्तों को इस दिन सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है इससे प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव सौभाग्य और धन में वृद्धि करते हैं।
अन्न का करें दान
रवि प्रदोष के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन यह ध्यान रहे कि दान किसी जरूरतमंद को होना चाहिए, जो लोग इस पवित्र दान को करते हैं उन्हें जीवन की सभी विपदाओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक संकटों का नाश होता है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi in May 2024: मई में कब-कब मनाई जाएगी एकादशी? यहां जानिए सही डेट- शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
