यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rath Saptami 2024: इन राशियों के लिए बेहद खास है रथ सप्तमी का पर्व, मिलेगा मनचाहा करियर
रथ सप्तमी का पर्व (Rath Saptami 2024) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की ...और पढ़ें

HighLights
- रथ सप्तमी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
- रथ सप्तमी को लोग माघ सप्तमी के नाम से भी जानते हैं।
- इस साल यह आज मनाया जा रहा है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rath Saptami 2024: रथ सप्तमी का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इसे लोग माघ सप्तमी के नाम से भी जानते हैं। यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रुप से भगवान सूर्य देव की आराधना होती है।
इस साल यह पर्व 16 फरवरी, 2024 दिन शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार, रथ सप्तमी कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाली है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं -

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रथ सप्तमी का पर्व बेहद शानदार हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग हैं। छात्रों को मनचाही सफलता और करियर मिल सकता है। साथ ही निजी संबंध मधुर होंगे।
मिथुन राशि
रथ सप्तमी मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे परिणाम लेकर आई है। इन लोगों को कई कार्यों में एक साथ सफलता प्राप्त होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही विवादों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह दिन मुश्किलों से राहत दिलाने वाला होगा। इन जातकों को करियर के क्षेत्र में कई सारे मौके मिलेंगे, जिनका इंतजार वे काफी समय से कर रहे हैं। छात्रों को मनचाही शिक्षा और अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही एकाग्रता में वृद्धि होगी।
मीन राशि
रथ सप्तमी का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। इन लोगों का करियर में अपनी इच्छा अनुसार सफलता मिलेगा, जिसका इंतजार इस राशि के लोगों को लंबे समय से था वह अब पूर्ण होने वाला है। साथ ही कुछ लोगों को मनचाहा पद और करियर प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, नहीं सताएगी किसी प्रकार की चिंता
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
