Move to Jagran APP

Ratha Saptami 2022: आज है रथ सप्तमी? जानिए सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ratha Saptami 2022 रथ सप्तमी त्योहार भगवान सूर्य की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 7 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं रथ सप्तमी की पूजा का शुभ मुहूर्तमहत्व और पूजा विधि...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 03 Feb 2022 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Feb 2022 12:39 AM (IST)
Ratha Saptami 2022: आज है रथ सप्तमी? जानिए सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ratha Saptami 2022: आज है रथ सप्तमी? जानिए सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ratha Saptami 2022: माघ महीने में शुक्ल पक्ष कि सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का त्योहार कहा जाता है। रथ सप्तमी त्योहार भगवान सूर्य की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सूर्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे। इसीलिए इस सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह त्योहार 7 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं रथ सप्तमी की पूजा का शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि...

loksabha election banner

सूर्य पूजन का शुभ मुर्हूत:

7 फरवरी सोमवार को दोपहर 4 बजकर 37 मिनट से सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। और 8 फरवरी मंगलवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी।

रथ सप्तमी के दिन कैसे करें सूर्य पूजा:

रथ सप्तमी का महत्व सूर्य देव के प्रकट होने से हैं। इस दिन ही सूर्य देव का जन्म हुआ था, इसलिए शास्त्रों में इसका विशेष महत्व है। इस दिन प्रात: स्नान आदि से मुक्त होकर जल में थोड़ा-सा गंगाजल फूल आदि मिलाकर सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्यदान देना चाहिए। इसके बाद घी के दीपक और लाल फूल, कपूर और धूप के साथ सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

रथ सप्तमी के दिन पूजा का महत्व:

सूर्य पूजा आरोग्य और यश प्रदान करने वाली होती है। इससे पिता से अच्छे संबंध बनते होते हैं और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। शिक्षा, नौकरी और करियर में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती है। सभी तरह के शारीरिक और मानसिक रोग एवं कष्‍टों का निवारण होता है। और व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.