Move to Jagran APP

Rashi Parivartan October 2021: ग्रहों की चाल में हो रहा है भारी उलट-फेर, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Rashi Parivartan October 2021 ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन और उसका राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:46 AM (IST)
Rashi Parivartan October 2021: ग्रहों की चाल में हो रहा है भारी उलट-फेर, जानें इसका राशियों पर प्रभाव
ग्रहों की चाल में हो रहा है भारी उलट-फेर, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Rashi Parivartan October 2021: खगोलीय गतिविधियों के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपनी चाल के अनुरूप एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ये घटना ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है। इसका प्रभाव अन्य राशियों और उनके जातकों पर भी पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। इनमें से दो ग्रह बुध और मंगल की चाल में परिवर्तन हो रहा है जबकि शुक्र और सूर्य की राशि में। आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन और उसका राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.....

loksabha election banner

ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर माह में चार ग्रहों बुध, मंगल,शुक्र और सूर्य की स्थितियों में विशेष परिवर्तन आर रहा है। मंगल और बुध की चाल वक्री होने जा रही है। मंगल ग्रह 04 अक्टूबर को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। तो वहीं बुध ग्रह 14 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होंगे और 04 नबंबर तक व्रकी ही रहेगें। इसके साथ ही सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पर ये 16 नवंबर तक रहेगें। जबकि शुक्र ग्रह 23 अक्टूबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगें।

ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभाव

अक्टूबर महीने में ग्रहों की इस चाल और राशि परिवर्तन का अन्य राशियों और उनके जातकों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की इस चाल का 6 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जबकि शेष राशियों के लिए ये प्रभाव मिला-जुला है। मेष राशि के लिए जहां ये परिवर्तन धन लाभ के संयोग बना रहा है तो वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए मुकदमों में जीत का अवसर बन रहा है। सिंह राशि के जातक इस काल में भौतिक सुखों का उपभोग करेगें जबकि तुला राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए ये अच्छे परिणाम ला रहा है और कुंभ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.