Move to Jagran APP

श्रीराम-जानकी विवाह बारात का भव्य स्वागत

श्रीराम जानकी विवाह को लेकर अयोध्या से आई शोभा यात्रा की शक्ल में बारात को बेनीपट्टी में लोगों ने भव्य स्वागत कर पुष्प की वर्षा की। बारात की आरती उतारी और मंगल गीतों का गायन हुआ। पांच साल पर अयोध्या से बारात आने के बाद लोगों में भारी उत्साह दिखा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 03:16 PM (IST)
श्रीराम-जानकी विवाह बारात का भव्य स्वागत

मधुबनी (बिहार)। श्रीराम जानकी विवाह को लेकर अयोध्या से आई शोभा यात्रा की शक्ल में बारात को बेनीपट्टी में लोगों ने भव्य स्वागत कर पुष्प की वर्षा की। बारात की आरती उतारी और मंगल गीतों का गायन हुआ। पांच साल पर अयोध्या से बारात आने के बाद लोगों में भारी उत्साह दिखा।

loksabha election banner

बारात के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया था। वहीं बाजार की सड़कों की साफ-सफाई की गई थी। सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार लोगों ने बसैठ से अगुवानी कर राम-जानकी बारात को बेनीपट्टी लाया। बाजार के सुल्तांनिया वस्त्रलय के निकट आस्था विकास ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पीआर सुल्तानिया, सचिव सरोज सुल्तानिया के नेतृत्व में अवध से आए बारात में शामिल साधु-संतों को पाग दोपटा व फुल के माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अयोध्या से निकली बारात में ऋषिकेश के संत डा. रामाश्रय दास, कौशल किशोर दास जी महराज, मगतमाली दास जी महराज, परमेश्वर दास जी महराज, विमल शरण जी महराज सहित कई संत महात्मा शामिल थे।

अवध से चली श्रीराम की बारात पार्टी का दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नर-नारियों द्वारा की गई आरती देखते ही बनता था। जनसैलाब को देखकर ऐसा लग रहा था मानो स्वयं भगवान अवध से जनकपुर जा रहे हों। चहुटा के सीमा में प्रवेश करते ही पुष्प की वर्षा एवं आरती से स्वागत किया। बारात पार्टी का दूसरा पड़ाव जगवन स्थित याज्ञवल्क्य स्थान में रहा। अहिल्या स्थान में बारात पार्टी दो घंटा तक रूकी। यहा प्रज्ञा रानी एवं सोनाक्षी सोनम द्वारा जनक दुलारी, मिथिला प्यारी के मन में बसे श्रीराम एवं 'राम लखण सिया सुन्दर वर के जुनि पढिय़नु अहां गारी हेÓ जैसे गीतों से यहां का वातावरण में सीताराम विवाह का अनुभव होने लगा।

प्रखंड क्षेत्र के फुलहर गिरजा स्थान में अयोध्या से जनकपूर जा रही श्रीराम बारात के स्वागत करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। जैसे जैसे बारात गांवो से गुजरती गयी वैसे-वैसे फुल मालाओं की बरसात होती रही। बारात जब गिरजा महारानी की दर्शन करने फुलहर पहुंची। वहां पर बाबा रामभूषण दास निर्मोही, हरी यादव, अशोक शर्मा, उमेश गिरी व पूर्व मुखिया रामचंद्र महतो ने बारातियों का फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

श्रीराम -जानकी विवाह को लेकर अयोध्या से चली श्रीराम बारात रविवार की शाम विश्वामित्र आश्रम बिशौल से फुलहर, साहरघाट, मधवापुर होते हुए मटिहानी पहुंची। यहां मटिहानी मठ के महंत जग्रनाथ दास वैष्णव सहित ग्रामीणों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। लोगों ने मंगल गीत गाए, महंत जग्रनाथ दास ने भगवान श्रीराम की प्रतीमा एवं बारात में आए साधु संतों की आरती उतारी। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूषों ने पुष्प वर्षाकर बारातियों का भव्य स्वागत् किया। लोग बारातियों का एक झलक पाने को बेताव दिख रहे थे।

बारात के स्वागत में साहरघाट से लेकर मधवापुर एवं मटिहानी तक जगह-जगह 51 तोरण द्वारा बनाए गए थे तथा सड़कों को साफ कर लोग अपने घरों के आगे दीप जलाए एवं रोशनी से गांव को सुसज्जित किया गया था। साहरघाट में व्यवसायी सरोज प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लोग बारात के पहुंचते ही बैंड बाजे के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए बारातियों की आरती उतारी। इसमें प्रखंड प्रमुख उदयशंकर प्रसाद, सीताराम साह, बजरंगी गुप्ता सहित ग्रामीण शामिल थे। मटिहानी मठ में बारातियों को ठहरने की व्यापक व्यवस्था की गई थी। रात्री में बारातियों के भोजन कराया गया। सोमवार सुबह बारात जलेश्वर होते हुए जनकपुरधाम पहुंचेगी। धर्मयात्र संघ के तत्वावधान में अयोध्या से निकली भगवान श्रीराम की बारात में बड़ी संख्या में संत-महात्मा शामिल थे। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मधवापुर थाना पुलिस एवं नेपाली पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.