पुरुषोत्तम मास में भागवत व रामायण पारायण
माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 जून से 16 जुलाई तक 108 विद्वान पंडितों द्वारा सीतलामाता बाजार स्थित जानकीनाथ मंदिर में भागवत एवं रामायण पारायण पाठ किया जाएगा। आचार्य पं. महेश शर्मा के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुबह 8 से शाम 7 बजे तक पाठ होगा।
इंदौर। माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 जून से 16 जुलाई तक 108 विद्वान पंडितों द्वारा सीतलामाता बाजार स्थित जानकीनाथ मंदिर में भागवत एवं रामायण पारायण पाठ किया जाएगा। आचार्य पं. महेश शर्मा के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुबह 8 से शाम 7 बजे तक पाठ होगा।
ट्रस्ट सचिव रमेश सी. बाहेती ने बताया कि आयोजन नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नााचार्य के सान्निाध्य में होगा। अधिक मास के उपलक्ष्य में हो रहे आयोजन में रामायण एवं भागवत पारायण का संयुक्त आयोजन होगा, जिसमें अंतिम पांच दिन यज्ञ भी होगा।