विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत, इन चीजों के दान से बरसेगी महादेव की कृपा

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 15 Nov 2023 11:49 AM (IST)

Shukra Pradosh Vrat 2023 प्रदोष व्रत मुख्यतः भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन साधक महादेव की ...और पढ़ें

Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत।
Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत।

HighLights

  1. प्रदोष व्रत के दिन की जाती है भगवान शिव की पूजा।
  2. प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है प्रदोष व्रत।
  3. जानिए, प्रदोष व्रत पर किन चीजों के दान से मिलता है लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2023 Date: पंचांग के अनुसार जब त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के काल में लगती है तो उस दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत 10 नवंबर को किया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक माह का दूसरा और आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। 

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh muhurat)

कार्तिक माह की शुक्ल त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 24 नवंबर 2023, शुक्रवार के दिन शाम 07 बजकर 06 मिनट पर हो रहा है। वहीं इसका समापन 25 नवंबर शाम 05 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 24 नवंबर, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 06 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

करें इन चीजों का दान

अन्न दान को हिंदू धर्म में सबसे उत्तम दान माना गया है। ऐसे में आप प्रदोष व्रत के दिन किसी जरूरतमंद को अन्न का दान कर सकते हैं। इससे साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दान करें इस तरह के वस्त्र

प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को करियर में सफलता प्राप्त होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पुराने वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए।

बरसेगी महादेव की कृपा

प्रदोष व्रत के दिन उड़द दाल का दान करना बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनते हैं। वहीं, सोमवार और प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, चावल और दूध का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे जातक की कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'