Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Month 2023: पौष माह में जरूर करें ये उपाय, जीवन के सभी दुखों का होगा अंत

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 04:27 PM (IST)

    Paush Month 2023 इस साल पौष मास की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा का विधान है। इस महीने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और धारणाएं हैं। ऐसे में अगर इस महीने कुछ उपाय (Paush Maah Ke Upay) कर लिए जाए तो वे बेहद फलदायी साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं -

    Hero Image
    Paush Month 2023: पौष माह में जरूर करें ये उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Paush Month 2023: पौष महीने की शुरुआत मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अगले दिन से होती है। इस माह से मांगलिक कार्य होना बंद हो जाते हैं। वहीं इस दौरान सूर्य पूजन करना शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इसे छोटा पितृपक्ष कहा जाता है। इस साल पौष मास की शुरुआत 27 दिसंबर 2023, बुधवार के दिन से होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस महीने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और धारणाएं हैं। ऐसे में अगर इस दौरान कुछ उपाय कर लिए जाए, तो वे बेहद कारगर साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: घर के मंदिर में इस तरह रखें तुलसी की जड़, होगा लाभ ही लाभ

    पौष माह के चमत्कारी उपाय

    • पौष माह के दौरान पूजा-पाठ पर जोर दिया जाता है। इस महीने सूर्य देव की पूजा का विधान है। इसलिए प्रत्येक दिन सूर्य देव को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही जल में लाल फूल, रोली, गुड़ और अक्षत अवश्य मिलाएं। जल अर्पित करते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से उच्च पद की प्राप्ति होती है।
    • पौष माह के हर रविवार के दिन उपवास रखें और विधि अनुसार पूजा करें। अगर व्रत संभव न हो तो नमक के उपयोग से बचें। ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है।
    • पौष माह में जितना हो सके उतना दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान गरम कपड़ों, कंबल, गुड़, दाल, तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सदैव सुख और शांति बनी रहती है।
    • पौष माह के दौरान भगवान विष्णु की पूजा बेहद फलदायी मानी गई है। ऐसे में इस पूरे महीने श्री हरि विष्णु के नामों का जाप अवश्य करना चाहिए। साथ ही मंदिर जाकर कुछ दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2023: गंगा स्नान से होगा पापों का नाश, जानें इसका धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।