Parsi New Year 2022 Wishes: वॉट्सएप,फेसबुक पर इन मैसेजेस के जरिए दें पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं
Parsi New Year 2022 Wishes पारसी न्यू ईयर का फेस्टिवल (नवरोज) भारत में मंगलवार16 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन पारसी लोग अपने पारंपरिक पोशाक पहनते हैं घरों को सजाते हैं स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं और एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर शुभकामनाएं भी देते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parsi New Year 2022 Wishes: इस साल 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर (Parsi New Year) मनाया जा रहा है। इस समुदाय के लिए पारसी नव वर्ष आस्था और उत्साह का पर्व है, जिसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती हैं। नवरोज का मतलब है नया दिन, तो जैसे हिंदुओं में नए साल का जश्न मनाते हैं वैसे ही पारसी भी जोश और उत्साह के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। पारसी न्यू ईयर को जमशेदी नवरोज, पतेती और नवरोज जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई, उसे सजाते हैं, लजीज पकवान बनाते हैं और दोस्तों-परिवारजनों के साथ इस दिन को मनाते हैं।
1. सुबह हो या शाम हो, दिन हो या रात हो,
हम नहीं भूलेंगे आपसे यह कहना,
आज है जमशेदी नवरोज,
दुआ है यही कि ये दिन आपके लिए खास हो.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं
2. ऋतु से बदलता पारसी साल,
नए वर्ष की छाए मौसम में बहार,
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ,
ऐसा होता है नवरोज का त्योहार.
पारसी नव वर्ष की शुभकामनाएं
3. गिला आप से नहीं कोई,
गिला हम अपनी मजबूरियों से करते है,
आप आज इस नए साल में हमारे करीब ना सही,
मोहब्बत तो हम आपकी दूरियों से करते है।
4. कोयल गाए हर डाल-डाल, पात-पात,
खुश माह की शुक्ल प्रतिपदा का हैं अवसर,
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल
पारसी 'नवरोज' की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. पारसी नवरोज मंगलमय हो
नव-वर्ष की पावन बेला में
है यही शुभ संदेश
हर दिन आए
आपके जीवन में
लेकर खुशियां विशेष
इसी शुभकामनाओं के साथ
पारसी नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं।"
6. यह पारसी नव वर्ष आपके जीवन के नए सपनों और नई आशाओं से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक हो… आपको और आपके प्रियजनों को नवरोज की हार्दिक शुभकामनाएं।
नवरोज यानी पारसी न्यू ईयर का पर्व भारत समेत, ईरान, पाकिस्तान, इराक, बहरीन, तजाकिस्तान, लेबनान जैसे दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।