Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर विष्णु जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, घर में होगा सुख-शांति का वास

    पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2025) का व्रत बहुत उत्तम माना जाता है। यह हर साल चैत्र माह की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की उपासना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और पापों का नाश होता है।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 15 Mar 2025 04:58 PM (IST)
    Hero Image
    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पूजा नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पापमोचनी एकादशी सबसे पुण्यकारी व्रतों में से एक माना जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पर लोग भगवान विष्णु के लिए व्रत रखते हैं और उनकी आराधना करते हैं। माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पापमोचनी एकादशी चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 25 मार्च को मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहते हैं कि जो भक्त इस व्रत का पालन करते हैं और भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाते हैं, श्री हरि उनके कष्टों को सदैव के लिए हर लेते हैं, तो आइए विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए इस तिथि (Papmochani Ekadashi 2025) पर उन्हें राशि अनुसार क्या चढ़ाना चाहिए यहां जानते हैं।

    श्री हरि को अर्पित करें ये खास चीजें (Bhagwan Vishnu Ko Chadhaye Ye Chijen)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी पर विष्णु भगवान को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को पापमोचनी एकादशी पर नारायण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर श्री हरि को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी पर श्री हरि को दही-चीनी अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर नारायण को शमी के फूल चढ़ाने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि पर भगवान विष्णु को गोपी चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर इस विधि से करें मां तुलसी की पूजा, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।