Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 सितंबर 2021 का पंचांग, मातृ नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 30 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। सर्वार्थ सिद्धि योग में मातृ नवमी है। आज मातृ नवमी के दिन मातृ पक्ष के पितरों का श्राद्ध ​होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 08:07 AM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 08:07 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 सितंबर 2021 का पंचांग, मातृ नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 सितंबर 2021 का पंचांग, मातृ नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 30 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। सर्वार्थ सिद्धि योग में मातृ नवमी है। आज मातृ नवमी के दिन मातृ पक्ष के पितरों का श्राद्ध ​होता है। इसमें माता, दादी और नानी का विधि विधान से श्राद्ध करके उनको तृप्त किया जाता है। मातृ नवमी, यह मातृ ऋण से मुक्त होने का उत्तम अवसर होता है। आज नवमी श्राद्ध भी है, इस तिथि को वे लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं, जिनका निधन किसी भी माह की नवमी तिथि को हुआ हो। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहपति की आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरूवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: अपरांह 01 बजकर के 30 मिनट से 03 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: नवमी श्राद्ध, मातृ नवमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की नवमी 22 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी पुनर्वसु नक्षत्र 25 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य परिघ योग 18 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मिथुन में चंद्रमा 19 घंटे 05 मिनट तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 13 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 08 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 02 बजकर 21 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन यह योग बना हुआ है।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज देर रात 01 बजकर 33 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 14 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।

गुरु पुष्य योग: आज देर रात 01 बजकर 33 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 14 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 57 मिनट से देर रात 12 बजकर 41 मिनट तक।

आज आश्विन कृष्ण नवमी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा, विष्णु पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप भी उत्तम होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.