Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 मई 2021 का पंचांग, संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 29 मई 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 0634 से चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो रहा है इस वजह से आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 29 मई 2021 और दिन शनिवार है। आज सुबह 06:34 से चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो रहा है, इस वजह से आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि विधान से गणेश जी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। पूजा के समय संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा अवश्य सुनें। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनि देव की आराधना करनी चाहिए। दोनों ही आपको संकटों से बचाएंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 06:34 बजे तक।
विशेष: चतुर्थी तिथि क्षय।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 06 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 18 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र शुभ योग 11 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग धनु में चंद्रमा 23 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 01 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 11 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 08 बजकर 40 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से शाम 03 बजकर 08 मिनट तक।
आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, शनि चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमान जी व शनि देव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।