Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 29 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज शीतला सप्तमी है। आज भद्रा सुबह तक ही है। आज सुबह से लेकर रात्रि तक त्रिपुष्कर योग बना हुआ है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 07:03 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 29 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज शीतला सप्तमी है। आज शीतला माता की पूजा की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को निरोगी जीवन का आशीष मिलता है। आज भद्रा सुबह तक ही है। आज सुबह से लेकर रात्रि तक त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। कर्म क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:10 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 23 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी कृतिका नक्षत्र 29 घंटे 40 मिनट तक, धु्रव योग 06 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग मेष में चंद्रमा 10 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 58 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात को 10 बजकर 57 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज प्रात: 05 बजकर 58 मिनट से रात 11 बजकर 25 मिनट तक।

अमृत काल: 30 अगस्त को प्रात: 03 बजकर 57 मिनट से सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण सप्तमी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.