Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 28 जुलाई 2021 और दिन बुधवार है। आज के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 07:09 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:12 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 28 जुलाई 2021 और दिन बुधवार है। आज के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। बुधवार का दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित है। उनकी कृपा से सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं। आज बुधवार के दिन आप बुध दोष से मुक्ति के भी उपाय कर सकते हैं। हरी वस्तुओं का दान तथा गाय को हरा चारा खिला स​कते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 26 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 10 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र अतिगण्ड योग 20 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 40 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज यह मुहूर्त भी प्राप्त नहीं है।

आज सावन कृष्ण पंचमी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और गणपति के मंत्रों का जाप करना चाहिए। पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.