Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 सितंबर 2021 का पंचांग, षष्ठी श्राद्ध आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 27 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। अमृत सिद्धि योग शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक है। रवि योग भी है। आज षष्ठी श्राद्ध है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:36 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 सितंबर 2021 का पंचांग, षष्ठी श्राद्ध आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 सितंबर 2021 का पंचांग, षष्ठी श्राद्ध आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 27 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। सिद्धि योग शाम तक है, अमृत सिद्धि योग शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक है। रवि योग भी शाम के समय में है। ये सभी योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। आज षष्ठी श्राद्ध है। जिन लोगों के पितरों का निधन किसी भी मास के शुक्ल या कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ हो, तो वे लोग आज अपने पितरों का श्राद्ध कर्म करते हैं। आज सोमवार है, ऐसे में आपको भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करनी चाहिए। वे समस्त कामनाओं की पूर्ति करने वाले हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: मध्यान्ह 03:44 बजे से अगले दिन प्रात: 05:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: षष्ठी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 15 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी रोहिणी नक्षत्र 17 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा सिद्धि योग 16 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 12 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 12 मिनट पर ही होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 11 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल दिन में 11 बजकर 44 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सिद्धि योग: आज शाम 04 बजकर 52 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन यह योग बना हुआ है।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजे तक।

अ​मृत सिद्धि योग: आज शाम 05 बजकर 42 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 12 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 05 बजकर 42 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 12 मिनट तक।

आज आश्विन कृष्ण षष्ठी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव मंत्र का जाप, शिव पुराण आदि का पाठ करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.