Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 27 अक्टूबर 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन सिद्ध योग और रवि योग है। ये दोनों ही योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होते हैं। आज भद्रा भी लग रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 07:43 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 27 अक्टूबर 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन सिद्ध योग और रवि योग है। ये दोनों ही योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होते हैं। आज भद्रा भी लग रही है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके बिगड़े काम भी बनेंगे। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:51 बजे से रात्रि के 11:50 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 10 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी आद्रा नक्षत्र 07 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र सिद्धि योग 26 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग मिथुन में चंद्रमा 27 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 29 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 40 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय रात 10 बजकर 33 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सिद्ध योग: आज देर रात 02 बजकर 10 मिनट तक। उसके बाद साध्य योग प्रारंभ।

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल: आज यह मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

रवि योग: आज प्रात: 07 बजकर 08 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 30 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी है। आज बुधवार को गणपति स्तोत्र, गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.