Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 नवंबर 2020 का पंचांग, शुक्र प्रदोष आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 27 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज 27 नवंबर है। सुबह 747 बजे से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है। ऐसे में आज शुक्र प्रदोष व्रत है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:08 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 02:40 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 नवंबर 2020 का पंचांग, शुक्र प्रदोष आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
पढ़ें 27 नवंबर 2020 का पंचांग, शुक्र प्रदोष आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 27 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज 27 नवंबर है। सुबह 7:47 बजे से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है। ऐसे में आज शुक्र प्रदोष व्रत है। शुक्र प्रदोष व्रत सुख और समृद्धि देने वाला होता है। आज प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। वहीं रवि योग देर रात में प्रारंभ होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 07 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी अश्वनी नक्षत्र 24 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र व्यतिपात योग 08 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 53 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय दोपहर में 03 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 28 नवंबर को प्रात:काल 04 बजकर 51 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात:काल 06 बजकर 53 मिनट से देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक।

रवि योग: आज देर रात 12 बजकर 23 मिनट से अगले दिन 28 नवंबर को प्रात:काल 06 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 04 बजकर 16 मिनट से शाम 06 बजकर 04 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल द्वादशी है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी तथा शीतला माता की पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी का व्रत करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है, वहीं शीतला माता आरोग्य प्रदान करती हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.