Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 26 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 26 सितंबर है। मलमास चल रहा है इसमें आपको भगवान विष्णु और महादेव की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:13 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज का मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा कर सकते हैं।

Panchang 26 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 26 सितंबर है। मलमास चल रहा है, इसमें आपको भगवान विष्णु और महादेव की पूजा करनी चाहिए। आज शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना भी आपके लिए कल्याणकारी हो सकती है। शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की पूजा की जाती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: सूर्य हस्त नक्षत्र में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी 19 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 19 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र अतिगण्ड योग 19 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सूर्योदय सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर हुआ है। सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 02 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल: रात में 09 बजकर 20 मिनट से देर 11 बजकर 01 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 56 मिनट से 27 सितंबर को सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक।

रवि योग: दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 27 सितंबर को सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा कर सकते हैं। उनकी पूजा करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के कष्टों से राहत मिलती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.