Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 July 2020 का पंचांग, आज है शीतला षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 26 July 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। आज के दिन आप शीतला माता की पूजा कर सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:00 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 July 2020 का पंचांग, आज है शीतला षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 July 2020 का पंचांग, आज है शीतला षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 26 July 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। आज के दिन आप शीतला माता की पूजा कर सकते हैं। हालांकि सावन मास चल रहा है तो आपके लिए शिव परिवार की पूजा करना कल्याणकारी होगा। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला षष्ठी।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 09 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, हस्त नक्षत्र 12 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, सिद्धि योग 23 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग, कन्या में चंद्रमा 23 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

26 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन रात को 11 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 12 बजकर 55 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से 27 जुलाई को सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह में 07 बजकर 03 मिनट से दिन में 08 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 05:39 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक।

आज सावन माह का 21वां दिन है। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। आज के दिन चार विशेष योग बने हुए हैं। द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.