Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 जुलाई 2021 का पंचांग, सावन आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 25 जुलाई 2021 और दिन रविवार है। आज से पूरे एक माह तक भगवान शिव और उनके परिवार का विधि विधान तक पूजन किया जाएगा। सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 06:48 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 06:48 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 जुलाई 2021 का पंचांग, सावन आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 जुलाई 2021 का पंचांग, सावन आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 25 जुलाई 2021 और दिन रविवार है। आज से पूरे एक माह तक भगवान शिव और उनके परिवार का विधि विधान तक पूजन किया जाएगा। सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। कहा जाता है सावन में केवल जल अर्पित कर देने से ही भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। आज पूरे दिन आयुष्मान योग है। आज रविवार को आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: सावन मास का प्रारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 05 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया श्रवण नक्षत्र 11 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आयुष्मान योग 24 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग मकर में चंद्रमा 22 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 39 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 37 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

आयुष्मान योग: आज रात 12 बजकर 43 मिनट तक। उसके बाद सौभाग्य योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: आज दिन में 11 बजकर 18 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 03 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 12 बजकर 25 मिनट से मध्य रात 01 बजकर 57 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण प्रतिपदा है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.