Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: गुरु पुष्य योग आज, पढ़ें 25 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 25 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज का दिन विशेष है क्योंकि आज गुरु पुष्य योग सवार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने हुए हैं। आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 07:22 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 12:03 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: गुरु पुष्य योग आज, पढ़ें 25 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: गुरु पुष्य योग आज, पढ़ें 25 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 25 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज का दिन विशेष है क्योंकि आज गुरु पुष्य योग, सवार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने हुए हैं। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में हो रही देरी दूर होती है और कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: गुरु पुष्य योग, सवार्थ सिद्धि योग, रवि योग।

आज का पर्व एवं त्योहार: कल्पादि 13।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 17 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पुष्य नक्षत्र 13 घंटे 17 मिनट तक, तत्श्चात् अश्लेषा नक्षत्र शोभन योग 25 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 50 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 26 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

गुरु पुष्य योग: आज सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से 26 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल त्रयोदशी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, भागवत पुराण, विष्णु मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.