Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में पौष पुत्रदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 24 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। आज रवि योग में पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। आज पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:38 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:44 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में पौष पुत्रदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 जनवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में पौष पुत्रदा एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 24 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। आज रवि योग में पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। आज पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है, व्रत कथा का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के पुण्य से लोगों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। नि:संतान और संतानयुक्त दोनों ही प्रकार के दंपत्ति इस व्रत को करते हैं। संतानयुक्त दंपत्ति अपने संतान की दीर्घ आयु और सुखी जीवन के लिए यह व्रत करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम को 04:34 बजे से शाम 05:54 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:02 बजे से रात्रि के 10:59 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुत्रदा एकादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 22 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी रोहिणी नक्षत्र 24 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र ब्रह्म योग 22 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 13 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 54 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 02 बजे होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 25 जनवरी के प्रात: 04 बजकर 12 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

रवि योग: प्रात: 07 बजकर 13 मिनट से देर रात 12 बजकर 01 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: देर रात 12 बजकर 01 मिनट से 25 जनवरी को सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक।

अमृत काल: रात को 08 बजकर 29 मिनट से रात 10 बजकर 15 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल एकादशी है। आज रवि योग में सूर्य देव की उपासना करना उत्तम होता है। उनके मंत्रों का जाप करना तथा पूजा के समय उनको लाल पुष्प अर्पित करना शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.