Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 July 2020 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 22 July 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। आज श्रृंगार द्वितीया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 06:34 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:20 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 July 2020 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 July 2020 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 22 July 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। आज श्रृंगार द्वितीया है। सावन के बुधवार को शिव शक्ति के पुत्र विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। गणेश जी की पूजा से व्यक्ति को भगवान शिव और माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रृंगार द्वितीया।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष द्वितीया 07 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, आश्लेषा नक्षत्र 19 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, सिद्धि योग 14 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात व्यतीपात योग, कर्क में चंद्रमा 19 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

22 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन रात को 08 बजकर 52 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 45 मिनट से शाम को 07 बजकर 16 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

आज श्रावण मास का 17वां दिन है। आज के दिन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज आपको गणेश जी के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए। बुधवार का दिन गणेश पूजा के लिए समर्पित होता है। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.