Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, पढ़ें 22 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 22 फरवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह तक ही हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 06:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:55 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, पढ़ें 22 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, पढ़ें 22 फरवरी 2021 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 22 फरवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह तक ही हैं। आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव की पूजा करनी चाहिए। आज शिव जी को भांग, बेलपत्र, धतूरा, मदार, शमी का पत्ता आदि जरूर अर्पित करना चाहिए। वे अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09.00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की दशमी 17 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी मृगसिरा नक्षत्र 10 घंटे 58 मिनट तक, तत्श्चात् आद्रा नक्षत्र प्रीति योग 29 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 53 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 23 फरवरी को तड़के 03 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 01 बजकर 52 मिनट से 23 फरवरी को तड़के 03 बजकर 35 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दिन में 10 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दिन में 10 बजकर 58 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल दशमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण, शिव मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.