Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 21 अगस्त 2021 और दिन शनिवार है। आज शाम से भद्रा लग रही है जो कल प्रात तक रहेगी। आज शनिवार के दिन भगवान ​हनुमान और न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:36 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 21 अगस्त 2021 और दिन शनिवार है। आज शाम से भद्रा लग रही है, जो कल प्रात: तक रहेगी। आज शनिवार के दिन भगवान ​हनुमान और न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है। हनुमान जी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं, वहीं शनि देव शनि दोष और उससे होने वाले कष्टों से मुक्ति देते हैं। सावन के इन आखिरी दिनों में आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए क्योंकि सावन अब 1 साल बाद आएगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: विष योग।

आज की भद्रा: शाम 07:01 बजे से 22 अगस्त को प्रात: 06:14 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 19 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा श्रवण नक्षत्र 20 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र सौभाग्य योग 12 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 53 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 22 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 24 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 05 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट से दिन में 11 बजकर 57 मिनट तक।

आज सावन शुक्ल चतुर्दशी है। आज शनिवार के हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, शनि चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। इस दिन हनुमान जी और शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.